Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 22, 2022

जिला पंचायत सीईओ ने ली निजी स्कूल संचालकों की बैठक

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी

बलौदाबाजार,22 जुलाई 2022:- कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज जिला पंचायत सभागार में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही स्कूल संचालकों को हो रहे समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की एवं उनके समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने के लिए आश्वासन दिए। उन्होनें बैठक में राज्य सरकार के मंशा अनुरूप प्रत्येक स्कूलों में वृक्षारोपण को बढ़ावा,टीकाकरण के प्रति जागरूकता,समय पर छात्रवृत्ति प्रदान करना, आर.टी.ई के लाभ एवं फीस पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत दिशा निर्देश स्कूल संचालकों को दिए। 

उन्होने बैठक में कहा कि समस्त अशासकीय विद्यालय अपने परिसर में छायादार,फलदार वृक्ष का रोपण अवश्य रूप से करें। इस कार्य में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। छात्रों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। छात्रवृत्ति के संबंध में समय समय पर जारी छात्रवृत्ति पोर्टल में जानकारी प्रविष्ट करते रहें। 27 अशासकीय विद्यालय का आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि बैंक का नाम, खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.सी. कोड त्रुटिपूर्ण प्रविष्टी के कारण राज्य कार्यालय में लंबित है। अतः स्कूल संचालकों से आग्रह है कि वह अपनी जानकारी समय सीमा के भीतर देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समस्त अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 2020 का पालन कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। श्री वर्मा ने कहा कि फीस वृध्दि के संबंध में जनप्रतिनिधी एवं पालकों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। अशासकीय विद्यालय आवश्यकतानुसार प्रतिवर्ष शिक्षण शुल्क में गठित विद्यालय फीस समिति के अनुमोदन पर 8 प्रतिशत की वृध्दि कर सकते है। यदि 8 प्रतिशत से अधिक वृध्दि करनी हो तो जिला फीस समिति से अनुमोदन कराना होगा। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव, डीएमसी सोमेश्वर राव,अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान सहित समस्त निजी स्कूलों के संचालक गण उपस्थित थे।

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad