Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 22, 2022

विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत लवन पहुँचकर कलेक्टर ने लगवाया अपना टीका

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी

बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2022:- विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत कलेक्टर रजत बंसल ने आज टीकाकरण के प्रति जागरूकता के संदेश देने खुद लवन नगर पंचायत स्थित टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर अपना बुस्टर डोज लगवाया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम की सदस्य सीएचओ प्रभा निषाद ने कलेक्टर श्री बंसल को कोविडशील्ड का टीका लगाया। इस दौरान उन्होनें आम जनता से अपील करते हुए कोविड का टीका आवश्यक रूप से लगाने का आग्रह किया।

श्री बसंल पहले आकस्मिक रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होनें भर्ती हुए मरीजों से पुछताछ कर सुविधाओं के लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी कक्ष,लैब, धनवन्तरी मेडीकल स्टोर सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होनें नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू होकर नगर की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीना बार्वे एवं उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने एचटीपी प्लांट के हैंडओवर एवं नगर भवन के पास जर्रर हुए भवनों के संबंध में अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चित्रलेखा चंद्रवंशी,सीएमओ प्रणव प्रधान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि जिले में कोविड के लगातार बढ़ते प्रभाव एवं प्रभावित मरीजों में पुनःश्वास की समस्या को देखते हुए कोविड से बचाव हेतु कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पुनः दो दिवसीय 22 एवं 23 जुलाई को विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिलें में कुल 422 साइट बनाया गया है। उक्त शिविर का अयोजन दो पालियों में सुबह 7 बजे से लेकर दोहपर 1 बजे तक एवं दोहपर 3 बजे से लेकर रात 8 बजे तक होगा। आज दोपहर 3 बजे तक 11 हजार 6 सौ व्यक्तियों ने अपना टीका लगवाया है जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार 1 हजार 703,भाटापारा 2 हजार 277, बिलाईगढ़ 736, कसडोल 1 हजार 517, पलारी 1 हजार 670 एवं सिमगा में 3 हजार 697 शामिल है।

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad