Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 10, 2022

सभी मनोकामना पूर्ण करती है देवशयनी एकादशी - अरविन्द तिवारी


सभी मनोकामना पूर्ण करती है देवशयनी एकादशी - अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली – आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि आज पड़ने वाली एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस एकादशी को आषाढ़ी एकादशी / पद्मा एकादशी / हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि देवशयनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आज भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विशेष महत्व है , क्योंकि यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन शालिग्राम की पूजा करना / दान करना / लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में तुलसी के पौधे का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा केले के वृक्ष की पूजा करना भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। देवशयनी एकादशी के दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें या विष्णु सहस्त्र नामावली के अतिरिक्त विष्णु चालीसा का पाठ करें। विष्णु पुराण में इस एकादशी का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने वाले लोगों को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है , उनकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है और मृत्यु के बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किये गये पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। इस दिन फलाहार के साथ व्रत किया जाता है। वहीं देवशयनी एकादशी व्रत के कथा को सुनने से समस्त पापों का नाश होता है और इस व्रत को करने से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। व्रत का पारण अगले दिन सुबह तुलसी का पूजन और ब्राह्मण को अन्न / वस्त्र / दक्षिणा दान करने के बाद ही होता है। इसी दिन से चातुर्मास भी प्रारंभ हो जाते हैं। इन दिनों तपस्वी भ्रमण नही करते बल्कि वे एक ही स्थान पर रहकर तपस्या (चातुर्मास) करते हैं। इन दिनों केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है  क्योंकि इन दिनों भूमंडल के समस्त तीर्थ ब्रज में आकर निवास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात्रि से भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में चले जाते हैं और इसके बाद देवोत्थान एकादशी (04 नवंबर 2022) को भगवान का शयन काल समाप्त होता है। श्रुतिस्मृति पुराणों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं , जबकि कहीं - कहीं इस अवधि में भगवान विष्णु के पाताल के राजा बलि के यहां निवास करने की बातें आती हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल के दौरान शादी-विवाह / नामकरण / जनेऊ / गृहप्रवेश जैसे समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। भगवान विष्णु के विश्राम करने से सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। चातुर्मास में भगवान शिव जगत के संचालक और संहारक दोनो की भूमिका में होते हैं , चातुर्मास में भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा होती है। आषाढ़ महीने की पहली एकादशी को योगिनी और अंतिम एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस साल देवशयनी एकादशी के दिन तीन योग  बन रहे हैं- रवि योग / शुभ योग और शुक्ल योग। ये सभी योग शुभ कार्यों के लिये उत्तम होते हैं। इन शुभ संयोग के बनने से एकादशी का महत्व और बढ़ रहा है। इस योग में किये गये कार्यों में सफलता मिलने के साथ साथ मान सम्मान की प्राप्ति होती है।


भगवान की शयनावस्था का कारण


वामन पुराण में बताया गया है कि एक बार राजा बलि ने अपने बल के प्रयोग से तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमा लिया था। यह देखकर इंद्र देवता समेत अन्‍य देवता घबरा गये और श्रीहर‍ि की शरण में पहुंचे। देवताओं को परेशान देखकर भगवान विष्‍णु ने वामन अवतार धारण किया और राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुंच गये। राजा बलि ने वामन देवता से कहा कि जो मांगना चाहते हैं मांग लीजिये। इस पर वामन देवता ने भिक्षा में तीन पग भूमि मांग ली। वामन देवता ने अपने पहले और दूसरे पग क्रमश: धरती और आकाश को नाप लिया। अब तीसरे पग के लिये कुछ नहीं बचा तो राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। भगवान यह देखकर राजा बलि से बेहद प्रसन्‍न हुये और उनसे वरदान मांगने को कहा। बलि ने उनसे वरदान में पाताल लोक में बस जाने की बात कही और बलि की बात मानकर उनको पाताल में जाना पड़ा। ऐसा करने से समस्‍त देवता और मां लक्ष्‍मी परेशान हो गये। अपने पति विष्‍णुजी को वापस लाने के लिये मां लक्ष्‍मी गरीब स्‍त्री के भेष में राजा बलि के पास पहुंची , उन्‍हें अपना भाई बनाकर राखी बांध दी और उपहार के रूप में विष्‍णुजी को पाताल लोक से वापस ले जाने का वरदान ले लिया। मां लक्ष्‍मी के साथ वापस जाते हुये श्रीहरि ने राजा बलि को वर दिया कि वे प्रत्‍येक वर्ष आषाढ़ शुक्‍ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक मास की एकादशी तक पाताल में ही निवास करेंगे और इन चार महीने की अवधि को उनकी योगनिद्रा माना जायेगा। यही वजह है कि दीपावली पर मां लक्ष्‍मी की पूजा भगवान विष्‍णु के बिना ही की जाती है। वहीं एक अन्‍य पौराणिक कथा में बताया गया है कि एक बार शंखचूर नामक राक्षस से भगवान विष्‍णु का काफी लंबा युद्ध चला और अंत में असुर मारा गया। युद्ध करते-करते भगवान विष्‍णु थक गये और शिवजी को सृष्टि का काम सौंपकर योगनिद्रा में चले गये।इसलिये इन चार महीनों में भगवान  ही विष्‍णुजी का काम देखते हैं और यही वजह है सावन में शिवजी की विशेष रूप से पूजा की जाती है।


देवशयनी एकादशी व्रत कथा


एक बार सूर्यवंश में एक महान प्रतापी राजा मांधाता राज करते थे। राजा बहुत चक्रवर्ती और प्रजा के हित में सोचने वाले थे। धन धान्य से परिपूर्ण उनके राज्य में कभी अकाल नहीं पड़ा था। लेकिन एक बार लगातार तीन साल तक बारिश ना होने की वजह से अकाल पड़ गया। अकाल पड़ने के कारण प्रजा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और धन की कमी होने के कारण सारे धार्मिक कार्य बंद हो गये। जब राजा तक यह बात पहुंची तो जंगल में अंगिरा ऋषि के आश्रम में पहुंचे। जब उनसे आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने सारी बात बता दी। तब उन्होंने देवशयनी एकादशी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप पूरी प्रजा के साथ देवशयनी एकादशी एकादशी का व्रत विधि पूर्वक करें , ऐसा करने से प्रजा को अकाल पड़ने से मुक्ति मिलेगी। ऋषि अंगीरा के सुझाव के अनुसार ही राजा मांधाता ने पूरी प्रजा के साथ देवशयनी एकादशी का व्रत विधिपूर्वक किया और उस व्रत के प्रभाव से वर्षा हुई , अकाल से मुक्ति मिली और फिर से राज्य धन-धान्य से संपन्न हो गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad