डोंगरगढ़ सेवा भावी संस्था सनातन जागृति सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया आज पौधा रोपण
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट मूल्यों के साथ धर्म जागरण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्यों को लेकर गठित धर्मनगरी की सेवाभावी संस्था "सनातन जागृति सेवा संस्थान के सदस्यों ने आज 10 जुलाई को प्रातः 6 बजे स्टेडियम रोड में ओव्हर ब्रिज के पास फलदार,छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया ।
एवं साथ ही उन पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया । साथ ही संस्था के सदस्यों ने नगर की आम जनता को भी इस वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने का संदेश देते हुए कहा कि भले पौधे एक दो लगाएँ लेकिन उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेकर। क्योंकि वृक्ष से ही पर्यावरण है और पर्यावरण से ही जैव जगत का अस्तित्व है। इस अवसर पर संस्था के विमल अग्रवाल, सुब्रोतो राॅय, बालमुकुन्द तराने, संजय जंघेल, चाँद महानंद, गीतेश मालेकर, राजवीर कोचे, हेमंत मंडावी, मुकेश साहू, विकास महोबिया, दिलीप सेन, दुर्गेश सिन्हा, सुमित श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय,जितेन्द्र राजपूत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.