रतनपुर में ईदगाह में अदा की गई बकरीद की नमाज
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...आज इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद है। इस मौके पर रतनपुर के जमात के लोगों ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान काफी संख्या में नमाजी जुटे। बता दें कि देश में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है.
बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. बकरीद, मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहारों में से एक है. मुस्लिम समुदाय के लोग इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी देते हैं. देश में रविवार यानी 10 जुलाई को मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा. इसे आमतौर पर बकरीद के नाम से भी जान जाता है.
इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, आखिरी माह ज़ु अल-हज्जा में बकरीद मनाई जाती है. इस त्योहार को त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाया जाता है. कुर्बानी के साथ ही जमात और नमाज अदाकर सलामती की दुआ की जाती है. बकरीद को मनाने का भी अपना एक इतिहास है. इसका इतिहास अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम से जुड़ा हुआ है. इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, हजरत इब्राहिम ने जब अपने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया तभी इस पर्व की नींव पड़ी.रतनपुर हाफिज मोहम्मद हुसैन ने बकरीद की नमाज ईदगाह में पढ़ाई देश और प्रदेश के लिए खुशहाली की दुआ मांगी गई सभी इस्लामी भाई नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिले एक दूसरे को मुबारकबाद दिया उसके बाद सभी के घर में बकरी की कुर्बानी की गई




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.