Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 13, 2022

मरवाही विकासखंड के 3 शिक्षक पर गिरी गाज,बीईओ ने की नोटिस जारी......

मरवाही विकासखंड के 3 शिक्षक पर गिरी गाज,बीईओ ने की नोटिस जारी......

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/मरवाही विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था बहुत ही डगमगाया हुआ है। आपको बता दें कि लगातार अभिभावक सहित सरपंच ने ग्राम पंचायत चीचगोहना के द्वारा शिकायत की गई है कि आप लोगों के द्वारा अनियमित रूप से विद्यालय आते हैं। ऐसे ही अगर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे में बच्चों के पढ़ाई लिखाई से कोई सरोकार नहीं है। कक्षा तीसरी चौथी पांचवी एवं मिडिल स्कूल के बच्चे अक्षर नहीं पहचान पाते साथ ही आपको बता दें कि अक्षर की बात तो अलग है स्कूल एवं अपने क्लास के शिक्षक का भी नाम नहीं जानते हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षक लोग अध्यापन कार्य नहीं करवाते हैं विगत कई वर्षों से उक्त सभी शिक्षक यहां पदस्थ हैं एवं स्थानीय होने के कारण इनका रवैया ऐसे ही मनमानी तरीके से करते हैं। प्रबंधन समिति का गठन मनमाने रूप से कर लिया जाता है पिछले वर्ष प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कराया जाना था किंतु इनके द्वारा बच्चों की माताओं एवं आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर होली फाग गवाकर तथा मिष्ठान वितरण कर विदा कर दिया गया था। 

ताकि छात्र छात्राओं के अभिभावक समिति के बारे में कुछ ना जाने। इस प्रकार की शिकायत की गई है और साथ में उक्त शिक्षकों को यहां से हटाने की भी शिकायत की गई है इसके पूर्व भी दिनांक 01-07-2022 को आपके द्वारा समय 2:00 बजे स्कूल बंद करने की फोन से शिकायत एवं फोटो भी आया था जिसकी सूचना सी.ए.सी को विकास खंड शिक्षा अधिकारी मेरे द्वारा दी गई थी ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके मेरे द्वारा आज दिनांक 05-07-2022 को समय 3:45 बजे प्राथमिक शाला चिचगोहन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चंदा राय एवं ममता राय कार्यालय में बैठे मिले एवं बच्चे बाहर खेलते हुए पाए गए समय सारणी देखने को नहीं मिला एवं कक्षा पांचवी के छात्र-छात्रा सूरज पहलाद रोहित साक्षी आंचल को हिंदी पढ़ने नहीं आया इसी प्रकार कक्षा पहली से चौथी तक के सभी बच्चों को बारी-बारी से हिंदी पढ़ने के लिए बोला गया परंतु किसी भी बच्चे को पढ़ने नहीं आया मध्यान भोजन संचालित है,गणवेश एवं किताब आदि का वितरण कर दिया गया है मेरे समक्ष पलकों का भी बयान लिया गया जिसमें लालचंद पूरी पालक का कथन है कि पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई नहीं होता ब्लैक बोर्ड के अनुसार पढ़ाई ही नही करते प्राय: दोनों शिक्षिकाएं अल्टरनेट स्कूल आते हैं एवं शिक्षक उपस्थिति में हस्ताक्षर कर देते हैं गृह कार्य नहीं देते बच्चों को मूल्यांकन पढ़ने नहीं आता पालक अंबिका रजक दयाराम प्रजापति राजेश राजा का कहना है कि बच्चों को पढ़ना लिखना नहीं आता यहां के शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। और शासन का पैसा बैठे-बैठे ले रहे हैं। अगर बच्चों को पढ़ना लिखना नहीं आता जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपने कर्तव्यों उत्तरदायित्व तथा छात्र-छात्राओं के प्रति उदासीन एवं गैर जिम्मेदार ऐसे शिक्षक पर कठोर अनुशासनात्मक दंडात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जाए इस संबंध में आप स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त की दो दिवस के भीतर अधो हस्ताक्षर करता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें जवाब प्रस्तुत नहीं करने या संतोषप्रद नहीं होने पर एकतरफा कार्रवाई की जावेगी जिसकी जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।


3 शिक्षक पर की गई कार्यवाही—

अजय राय शिक्षक एलबी माध्यमिक शाला चिचगोहना वर्तमान में सी.ए.सी कुम्हारी,*

2. चंदा राय सहायक शिक्षक एल.बी प्राथमिक शाला चिचगोहना,

3. ममता राय सहायक शिक्षक एल.बी प्राथमिक शाला चिचगोहना


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad