छपारा में 80.42 तथा केवलारी में 88.39 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
सी एन आई न्यूज सिवनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी। नगर परिषद छपारा में 15 हजार 438 मतदाताओं के लिए 25 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। जिसमें 7732 पुरूष मतदाताओं में से 6399 (82.76%) तथा 7705 महिला मतदाताओं में से 6016 (78.08 %) ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 12415 (80.42%) ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
नगर परिषद केवलारी में 16 हजार 515 के लिए 23 मतदान केन्द्र बनाये गये थे, जिसमें 8359 पुरूष मतदाता में से 7449 (89.11 %) ने तथा 8156 महिला मतदाता में से 7148 (87.64 %) ने मतदान किया
। इस प्रकार कुल 14597 (88.39 %) ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। केवलारी एवं छपारा की मतगणना 20 जुलाई को होगी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.