महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ0 विमल चोपडा़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में महासमुंद जिले को मेडिकल कालेज की मान्यता दिलाने के लिए महासमुंद भाजपा सांसद श्रीचुन्नीलाल साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया है। सालो से अधूरी अव्यस्था के कारण वंचित महासमुंद को सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा अथक प्रयास के बाद मेडिकल कालेज की मान्यता प्राप्त होने तथा केवल महासमुंद ही नही बल्कि आस पास अन्य जिलो के मेडिकल क्षेत्र में रूचि रखने वाले के चेहरे पर मुस्कान लाने का श्रेय पूर्व विधायक डॉ0 चोपड़ा ने सांसद चुन्नीलाल साहू को दिया ।
डॉ0 चोपडा़ ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 150 करोड़ की लागत से बनने वाली मेडिकल कालेज सालो से अव्यस्था के कारण मान्यता प्राप्त होने से वंचित थी , जो अब सांसद श्रीचुन्नीलाल साहू द्वारा बार-बार दिल्ली जाकर एवं केन्द्र सरकार कि मंत्री के साथ चर्चा करने के पश्चात उन्हे अंततः सफलता प्राप्त हुयी है, एवं मेडिलक कालेज का सौभाग्य महासमुंद जिले को मिला । डॉ0 चोपडा़ ने उनके इस कार्य के लिए तथा महासमुंद निरंतर विकास कार्यो में लगे सांसद जी को कोटिक धन्यवाद दिया।
डॉ0 चोपड़ा ने महासमुंद जिला को मेडिकल कालेज की मान्यता में लगे लम्बे समय को स्वास्थ विभाग के संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक तथा राज्य सरकार की निष्क्रियता का प्रमाण बताया । डॉ0 चोपडा़ ने कहा कि जिस तहर से छत्तीसगढ़ को दो -दो मेडिकल कालेज का सौभाग्य केन्द्र सरकार द्वारा दिया जा रहा था, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक के अनदेखी के कारण ही महासमुंद को मेडिकल कालेज के मान्यता के लिए 3 साल की लम्बे समयांतराल से संधर्ष करनी पड़ी जिस वजह से जिले तथा जिले के आसपास के मेडिकल क्षेत्र में रूचि रखने वालो होनहार छात्रो को 2-3 तक शिक्षा से वंचित होना पड़ा जिनसे उन्हे काफी परेशानियो को सामना पड़ा । उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि जहाँ प्रदेश की कांग्रेस सरकार खूबचंद बघेल निजी कालेज खोलने के चक्कर में था वही यह स्थानीय विधायक के निष्क्रियता का परिणाम है जिसके कारण महासमुुंद को 200 सीटो वाली मेडिकल कालेज की लम्बी लडा़ई लड़नी पडी़ फिर भी केवल 100 सीट ही मिल सका है जो सांसद महोदय के प्रयास का श्रेय है । जबकि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को दो मेडिकल कालेज कांकेर एवं महासमुंद के लिए 150-150 करोड़ रूपये की स्वीकृति होने के पश्चात भी महासमुंद मेडिकल कालेज को अब तक मान्यता में देरी हुई जबकि कांकेर जिला को मेडिकल कालेज का मान्यता एवं व्यवस्था काफी समय से मिल चुका है। जबकि स्वास्थ विभाग के संसदीय सचिव होने के कारण होना यह चाहिए था की मेडिकल कालेज व्यवस्था दुरूस्त कर अतिशीघ्र ही अव्यस्था को दूर करे परंतु केन्द्र सरकार की योजनाओ को अपनी उपलब्धता बताकर छत्तीसगढ़ की जनता को हमेशा से धोखे मे रखने वाली विधायक अपनी ही पीठ थपथपाने में लगे हुए है , चाहे वह केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो , या स्वास्थ योजना , चाहे हर घर शुद्ध नलजल योजना (पानी टंकी निर्माण) या फिर उज्जवला गैस योजना से लेकर महिलाओ स्व सहायता योजना तक। डॉ. चोपड़ा ने कहा केन्द्र सरकार की हर योजनाओ को अपनीय उपलब्धता बताकर मिया मिटठू बनने का असफल प्रयास को जनता स्वयं जानती है।
महासमुन्द।
महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय सांसद चुन्नीलाल साहू ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख भाई मांडविया से मिलकर महासमुन्द क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज आरंभ करने की अनुमति प्रदान करने के लिये महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।सांसद श्री साहू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज महासमुन्द जिले के साथ साथ ओडिसा की जनता के लिये भी लाभप्रद होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.