CNI News के लिए Mohammad Azhar Hanfi की Report
बलौदाबाजार-भाटापारा,2 अगस्त 2022:-जनचौपाल के दौरान कलेक्टर रजत बंसल ने आज समाज कल्याण विभाग की तरफ से 3 व्हील चेयर, 2 यू.डी.आई.डी.कार्ड सहित 1 श्रवण यंत्र दिव्यांग हितग्राहियों को प्रदान किए। सहायक उपकरण मिलने पर हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। व्हील चेयर प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत वार्ड नं.17 बलौदाबाजार नगर निवासी 49 वर्षीय किशन सिंह राजपूत,तहसील भाटापारा अंतर्गत के.के वार्ड निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार निषाद,तहसील बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम अमलडीहा निवासी 15 वर्षीय कु. अंशिका जांगड़े एवं बिलाईगढ़ निवासी 81 वर्षीय केसराम कुर्रे को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह सिमगा जनपद अंतर्गत ग्राम हिरमी निवासी 37 वर्षीय कन्हैया लाल धीवर एवं पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम सुन्दरी (स) निवासी 36 वर्षीय संतवंतीन बंजारे को यू.डी.आई.डी.कार्ड प्रदान किया गया। सामग्री मिलने पर उनके चेहरे में एक अलग ही प्रकार रौनक रही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं उप संचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.