Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 2, 2022

बड़ी उपलब्धि।। कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तर में जिले के 26 स्वास्थ्य केंद्र हुए पुरस्कृत, पुरुस्कार स्वरूप मिला कुल 17 लाख 85 हजार रुपए

CNNews के लिए Mohammad Azhar Hanfi की Report

लौदाबाजार-भाटापारा,2 अगस्त 2022:-अस्पतालों में स्वच्छता स्थापना हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना वर्ष 2021-22 के परिणाम घोषित किये गए हैं। इसमें बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले  कुल 26 स्वास्थ्य संस्थाओं को राज्य स्तर में  पुरस्कृत किया गया है।जिसके तहत इन संस्थानों को कुल 17 लाख 85 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में मिला है। इसमें 1 जिला अस्पताल,2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 13 उपस्वास्थ्य केंद्र/वेलनेस केंद्र सम्मिलित हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि जिला अस्पताल बलौदाबाजार को अपनी श्रेणी में 89.9 अंकों के साथ 5 लाख का कंसिस्टेंसी पुरस्कार मिला है।

ऐसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रेणी में पलारी को 76.6 प्रतिशत और लवन को 72.7 प्रतिशत  के साथ एक-एक लाख का कमेंडेशन पुरस्कार मिला है । इसी प्रकार जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी को 2 लाख का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है जबकि जिले में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर,बरपाली,मोपका,हथबंद, सोनाखान, लाहोद, अर्जुनी, राजादेवरी एवं मोपर ने 50- 50 हजार के कमेंडेशन पुरस्कार जीते हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र/वेलनेस केंद्र की श्रेणी में बया को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख, जारा को पचास हज़ार का द्वितीय पुरस्कार और ससहा को पैंतीस हज़ार का तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदा,आमा कोनी, टोनाटार, ठेलकी,मल्दी, छेछर,गोढ़ी टी,सौहा, सकरी एवं गिरोधपुरी को 25 -25 हजार के कमेंडेशन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि इसमें जिला अस्पताल,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी पूर्व में भी कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं।


कलेक्टर ने दी बधाई

कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे और उच्च स्थान अर्जित करने एवं जनता को बेहतर सेवा देने हेतु प्रयास करते रहने को कहा है। 

उल्लेखनीय है कि अस्पतालों में साफ सफाई एवं स्वच्छता को बढ़ाने, संक्रमण को रोकने हेतु कायाकल्प योजना चलाई जाती है। जिसमें अस्पताल का रख-रखाव साफ -सफाई ,वेस्ट प्रबंधन,संक्रमण नियंत्रण,सपोर्ट सेवाएं,हाइजीन प्रमोशन,इको फ्रेंडली जैसे कई प्रकार के मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए विजेताओं की घोषणा की जाती है।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad