खैरागढ़।
शासकीय प्राथमिक शाला श्यामपुर संकुल क्रमांक 03 छुईखदान विकासखंड छुईखदान में नाग पंचमी का पर्व मनाया गया
जिसमें कला का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी एवं कागज से विभिन्न आकृतियों का निर्माण किया गया बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था प्रमुख के द्वारा बच्चों को पेन भेंट स्वरूप प्रदान की गई।आज नाग पंचमी के पावन पर्व में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा शाला प्रांगण में पौधारोपण किया गया
साथ ही युवा समिति की ओर से संस्था प्रमुख चित्ररेखा कमड़े को उपहार स्वरूप अशोक का एक पौधा भेंट दिया गया।
इस अवसर पर शाला शिक्षिका शिवांगी पशीने एवं सदस्य राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव संजय यादव,अमरीका धुर्वे, पायल धुर्वे, भावना यादव, दीनदयाल यादव, मुकेश हेड़ाऊ उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.