रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा - थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा के राधिका वाटर फाल के पास सुबह 10 बजे के आसपास बिलासपुर तरफ से
जा रही कार ने बिलासपुर तरफ आ रही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दूर छिटक कर रोड से दूर जा गिरे वही बाइक छतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में सुबह 10 बिलासपुर तरफ से जा रही कार ने
बिलासपुर तरफ आ रही एक बाइक में सवार होकर जैता यादव पिता नंद राम यादव उम्र 53 वर्ष ग्राम पत्थर्रा श्रीमती सुकवारा केवंट पति राजा राम उम्र 63 वर्ष ग्राम खरगहनी तुलसी राम यादव पिता रामभरोस उम्र 32 वर्ष ग्राम खरगहनी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे जैता यादव पिता नंद राम यादव उम्र 53 वर्ष ग्राम पत्थर्रा श्रीमती सुकवारा केवंट पति राजा राम उम्र 63 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वही तुलसी राम यादव पिता रामभरोस गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे 108 ने कोटा हॉस्पिटल भेजा गया है।
वही कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल कोटा पुलिस मृतको की शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.