करम तरा नाले में बहे युवक की 48 घंटे बाद मिली लाश
रेस्क्यू मे जुटीं टीम ने तीसरे दिन 3 किमी दूर झाड़ियों मे फंसी लाश निकाली,
खैरागढ़! ब्लॉक के करमतरा बघमर्रा नाले में बुधवार सुबह पानी का बहाव तेज होने के बाद बहे युवक की लगातार तलाश के बाद शुक्रवार को 48 घंटे बाद 3 किमी दूर झाड़ियों मे फंसी लाश बरामद की! शुक्रवार को सुबह से नाले में पानी का बहाव कम होने के बाद नगर सैनिक के गोताखोरों और एन डी आर एफ टीम के जवानो ने रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू किया! गुरुवार को खोजबीन असफल होने के बाद पानी कम होते ही युवक के बहे जगह से ही खोज शुरू हुई! नाले में तीन किमी दूर तक खोज के बाद घुमर्रा नाले के पास युवक रूपेश का शव झाड़ियों मे फंसा मिला! जिसे गोताखोरों ने निकाल कर पंचनामा किया और पुलिस की मौजूदगी में शव को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्ट मार्टम् के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया!
*तीसरे दिन मिली सफलता*
बघमर्रा निवासी 22 वर्षीय युवक रूपेश साहू करमतरा नाले में पानी भरने के दौरान तेज धार में बह गया था! बुधवार सुबह 8 बजे की घटना के बाद से पुलिस, एनडीआरएफ, नगर सैनिक के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की ! दो दिन तक नाले में तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को मशक्त के बाद भी सफलता नही मिल पाई थी! गुरुवार को मौके पर खैरागढ़ जिले के ओ एस डी डॉक्टर जगदीश सोनकर, एस पी प्रफुल्ल ठाकुर, एसडीओपी दिनेश सिन्हा ,खैरागढ़ थानेदार निलेश पांडे सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन में जूटे जवानों का हौसला बढ़ाया था अधिकारी भी एनडीआरएफ की टीम के साथ बोट में नाले में सर्चिंग के लिए उतरे ! दिनभर मशक्कत के बाद भी गुरुवार तक पता नहीं चल पाया! शुक्रवार को फिर से रेस्क्यू टीम सुबह से पहुंची! बहाव और पानी कम होने के चलते दो घंटे में ही युवक का शव झाड़ियों मे फंसा मिला! दो दिन में टीम ने 5 किमी दूर तक के इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया था लेकिन सफलता नही मिल पाई थी! शुक्रवार को घटना स्थल से लगभग 3 किमी दूर युवक का शव झाड़ियों मे खोजबीन के बाद बरामद किया गया!
एस डी ओ पी दिनेश सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है गोताखोरों,एंन डी आर एफ सहित कार्यवाही मे जुटे सभी जवानो के अथक प्रयास से सफलता मिली है!
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.