खैरागढ़ कॉलेज में लाईब्रेरियन डे मनाया गया
खैरागढ़। शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में 12 अगस्त 2022 शुक्रवार को डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्म दिवस पर लाईब्रेरियन डे कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. डी. के. बेलन्द्र की अध्यक्षता में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. डी. के. बेलेन्द्र ने छात्र / छात्राओं में कोरोना संक्रमण काल में पुस्तक अध्ययन के प्रति लगाव कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए पुस्तके अध्ययन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्रंथपाल जेके वैष्णव ने भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक व पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन परिचय की जानकारी देते हुए उनके जन्मदिवस को लाईब्रेरियन डे मनाने की जानकारी दी। पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्र पुस्तक उपयोग के लिए है, प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले, प्रत्येक पुस्तक को उसका पाठक मिले पाठक का समय बचाए पुस्तक एक वर्धनशील संस्था है आदि को विस्तारपूर्वक बताया ग्रंथालय में पुस्तको के अध्ययन उपयोगी बढ़ाने छात्र / छात्राओं को पुस्तक अध्ययन करने हेतु टिप्स प्रदान किये। स्नातकोत्तर छात्र / छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा जे. आर. एफ. नेट / सेट आदि परीक्षओं के उपलब्ध पुस्तको से छात्र / छात्राओं को अवलोकन कराया। प्रो. जी. एस. भाटिया ने विज्ञान विषय में पुस्तक अध्ययन में प्रायोगिक कार्य हेतु पुस्तकों के अध्ययन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सहायक प्रध्यापक जितेन्द्र साखरे, आर एल देवांगन, यशपाल जंघल, सृष्टि वर्मा भूगोल, सीमा पंजवानी अंग्रेजी व्याख्याता गिरधर यदु खेलपाल प्रिति जघेल, दामिनी सहित बड़ी संख्या में छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदेशन ग्रंथपाल जे.के. वैष्णव ने किया।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.