सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
अगस्त 2, 2022
निशांत राजपूत, सिवनी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने जान ले ली है। घंसौर से जाम सांवरी में भगवान हनुमान का दर्शन कर वापस घर लौट रहे कार सवार 5 लोगों को सिवनी से जबलपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया। बंडोल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार पांच युवक 31 जुलाई को एक वाहन से छिंदवाड़ा के जाम सांवरी स्थित सोये हुए भगवान हनुमान का दर्शन करने गए थे। सोमवार को वापस घंसौर लौटते समय जब उनका वाहन रात में बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सोनाडोंगरी के पास पहुंचा तभी कुछ युवक यूरिन करने के लिए कार को सड़क किनारे खड़ी कर उतरे थे।
इसी दौरान सिवनी से जबलपुर की ओर टमाटर भरकर जबलपुर मंडी तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवकों को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरा। मृतकों में साहिल महले 22 और विशाल पटवा 23 शामिल हैं। ट्रक के पलट जाने से ट्रक चालक के सिर में भी चोट आई है। घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.