Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 17, 2022

बकाया राशि की मांग को लेकर गन्ना किसानों द्वारा 51 ट्रैक्टर के साथ निकाली रैली


बकाया राशि की मांग को लेकर गन्ना किसानों द्वारा 51 ट्रैक्टर के साथ निकाली रैली

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।बीते साल के गन्ने की  अंतर राशि 14 रुपए 25 पैसे एक साल बाद भी नही दिए जाने से नाराज हो जिले के गन्ना उत्पादक किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यही नहीं ट्रैक्टर रैली निकालकर नगर भ्रमण कर शासन प्रशासन को आगाह किया। जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ के बैनर तले गन्ना उत्पादक किसान नया बस स्टैंड में एकत्र हो 51 ट्रैक्टर सहित सैकड़ों किसान रैली में निकले। धरना प्रदर्शन नया बस स्टैंड में किया गया जहां गन्ना उत्पादक किसान संघ के संरक्षक छगनलाल देशमुख, किसान नेता पवन साहू, गन्ना उत्पादक किसान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. तेजराम साहू ,उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, 


सहित ब्लाक अध्यक्ष मनोहर सिन्हा,दुलारू साहू, बलदेव साहू, ताम्रध्वज तारम ने सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर की।किसान नेता पवन साहू ने कहा कि गन्ना उत्पादन कर रहे किसान अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर इसलिए गन्ना बो रहे हैं क्योंकि सरकार व शासन प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि गन्ना किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी, लेकिन यहां समस्याओं का अंबार है। गन्ना बोने से लेकर गन्ना के कटने और बिकने तक की कई समस्याओं को झेलने के बाद आज हमें गन्ने की जो तय राशि है वह राशि भी नहीं मिल रही है। संरक्षक छगन देशमुख ने बताया कि पिछले साल बिके गन्ने में से 14 रुपए 25 पैसे की राशि अभी भी बाकी है। वहीं इस साल भी के गन्ने की 80 रुपए की राशि बाकी है। इस राशि को देने के मामले में शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए गन्ना किसानों को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू ने कहा शासन द्वारा प्रदेश में गन्ना 355 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। 2020 में गन्ना पेराई का किसानों को 340 रुपए का भुगतान किया गया। शेष 14 रुपए 25 पैसे का भुगतान एक साल से नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।किसानों ने चेतावनी दी कि अगर एक माह के भीतर उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।जिलाध्यक्ष डॉ तेज़ राम साहू ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बकाया राशि का भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है।धरना प्रदर्शन में कारखाना संचालक मंडल अध्यक्ष बलदू राम साहू, सदस्य त्रिलोकी साहू ,कृपाराम साहू, देवीलाल डड़सेना,उमेश साहू ने गन्ना किसानों के मुद्दों का समाधान करने में सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया।

अंत में किसानों ने बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad