छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नए नेता होंगे नारायण चंदेल
छत्तीसगढ़ नए नेता का नाम लेकर पहुंची प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने जांजगीर -चांपा से पार्टी के विधायक नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक्ष चुना है
,, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर,, पार्टी के मुख्यालय में आज दोपहर बाद विधायक दल की बैठक में नए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव किया।
पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर सांसद अरुण साव की नियुक्ति हुई है।
नारायण चंदेल छ.ग.विधान सभा में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2010-11 में राज्य विधानसभा में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
इसके अलावा पार्टी के विभिन्न पदों पर भी कार्य करने का अनुभव है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.