Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 17, 2022

छत्तीसगढ़ में अब तक 904.5मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

 छत्तीसगढ़ में अब तक 904.5मि.मी.औसत वर्षा दर्ज


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर 17 अगस्त 2022

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 904.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1906.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 362.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 523.0 मिमी, बलरामपुर में 476.2 मिमी, जशपुर में 533.4 मिमी, कोरिया में 542.0 मिमी, रायपुर में 690.1 मिमी, बलौदाबाजार में 909.4 मिमी, गरियाबंद में 971.7 मिमी, महासमुंद में 936.8 मिमी, धमतरी में 976.7 मिमी, बिलासपुर में 1029.2 मिमी, मुंगेली में 970.0 मिमी, रायगढ़ में 870.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1062.6 मिमी, कोरबा में 809.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 774.8 मिमी, दुर्ग में 796.6 मिमी, कबीरधाम में 875.6 मिमी, राजनांदगांव में 949.2 मिमी, बालोद में 1028.1 मिमी, बेमेतरा में 565.0 मिमी, बस्तर में 1291.5 मिमी, कोण्डागांव में 1049.6 मिमी, कांकेर में 1178.1 मिमी, नारायणपुर में 1075.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1303.2 मिमी और सुकमा में 867.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad