नरसिंहपुर मध्यप्रदेश ।
- नरसिंहपुर के ऐतिहासिक ब्रह्मांड घाट में मां नर्मदा नदी के रौद्र रूप में नजर आ रही है । प्रदेश में चर्चित रहने वाला बरमान के मेले का रेट घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है
उस पर करीब 30 से 40 फीट ऊपर से नर्मदा बह रही है । बरमान का सीडी घाट करीब आधे से ज्यादा नर्मदा से ढक गया है पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सैलानियों का जत्था मां नर्मदा के इस स्वरूप को निहारने लगातार घाटों पर चला आ रहा है ।
पूजन पाठ के साथ लोग मां नर्मदा के जल से आचमन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग स्नान करते नजर आ रहे हैं तो कहीं कुछ भक्त इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं
तो वहीं परिवार को वीडियो कॉल से नर्मदा के इस रौद्र रूप को दिखाने में भक्त व्यस्त हैं ।
बरमान के ब्रह्मांड घाट के नजारे बताते हैं कि बरगी से छोड़े गए पानी से नर्मदा का रूप कितना रौद्र है ।
- बरगी बांध के तेरह गेट खुलने के बाद नर्मदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है । नरसिंहपुर जिले में बरगी बांध से छोड़े गए पानी का सबसे पहले असर देखा जाता है ऐसे में नरसिंहपुर के सभी नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी है । झांसी घाट से होती हुई नर्मदा जिले की चारों तहसीलों से गुजरती हुई होशंगाबाद जिले में प्रवेश करती है । एक बड़ा हिस्सा नरसिंहपुर जिले में मां नर्मदा का है जिसके चलते प्रशासन यहां पर अलर्ट पर है । भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि कहे जाने वाले ब्रह्मांड घाट हो या झिकौली घाट सभी जगह मां नर्मदा रौद्र रूप में दिखाई दे रही हैं जिले के सबसे खूबसूरत कहे जाने वाले सतधारा घाट को कैद किया हमारे नरसिंहपुर संवाददाता ने.... इस घाट पर नर्मदा की सात धार होने के चलते इसे सतधारा घाट कहा जाता है... साथ ही सूरजकुंड और पांडव कुंड इसी घाट से लगे हुए हैं और थोड़े आगे भगवान ब्रम्हा की तपोभूमि ब्रम्हांड घाट सब नर्मदा की अथाह जलराशि में मग्न नजर आ रहे हैं । आज एक धारा में नर्मदा नजर आ रही है । आइए जानते हैं कितनी तैयारी है और कितना खतरा है इन घाटों पर..





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.