स्कूल बनाने के नाम से काट डाले वर्षो पुराने 20 ज्यादा नीलगिरि के पेड़ कटी हुई लकड़ी कंहा गई किसी को पता नही....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 
CNI NEWS जीपीएम/मरवाही में आत्मानन्द स्कूल बनाया जाना है जिसे हाउसिंग बोर्ड के द्वारा बनाया जाना है जिसके लिये पुराने हाई स्कूल के जर्जर स्कूल भवन को पी डब्ल्यू डी ने तोड़ने का सर्टिफिकेट जारी किया पर इसकी आड़ में ठेकेदार ने उक्त जर्जर भवन को तो तोड़ा पर साथ ही साथ वंहा उस कैम्प्स के वर्षो पूराने बीसो नीलगिरी के हरे भरे वृक्ष की भी ईह लीला समाप्त कर दी जबकि उक्त वृक्ष उस कंस्ट्रक्शन के कंही भी आड़े नही आ रहे थे अगर आ भी रहे होते तो उन्हें बचाया जा सकता था। जानकारो की माने तो जितने पेड़ गिराए गए है उसमें सैकड़ो घन फुट लकड़ी होती जिसका बाजार मूल्य लगभग लगभग तीन से चार लाख रुपये होता जिसकी पूछ परख नही हो रही है यंहा आलंम ऐसा है कि ठेकेदार ने अपना काम तो चालू कर दिया है। पर नागरिक सूचना पटल अभी तक नही लगाया है वृक्षों के इस तरह कटाई के संबंध में अधिकारियों से जब बात की जिसमे रेंजर दरोगा सिंग जी ने बताया कि उक्त भूमि राजस्व की है तो राजस्व विभाग वाले जाने की हम इस पर कोई कार्यवाही नही कर सकते स्कूल के प्रिन्सिपल सी एल लीव पर है इस सम्बंध में हमने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले 2 वृक्ष काटने की अनुमति मांगी गई थी,जो कि उन्होंने दी नही है यदि वृक्ष कटे है। तो नियमतः उस लकड़ी की नीलामी होकर उसका राजस्व शाषन के खजाने में जमा होने चाहिए अगर यह अवैध कार्य हुवा है तो इस पर कार्यवाही होगी। 
वर्जन वृक्षों की कटाई हो रही है के सम्बंध में कोई जानकारी नही थी मैने आर आई मरवाही को स्पॉट में जाकर निरीक्षण करने कहा है कितनी लकड़ी बची है कितनी की ढुलाई अन्यत्र हो गई है सबका जांच प्रतिवेदन बनाकर देने कहा हूं लकड़ी को विधिवत नीलामी करवाकर उसकी राशि सरकारी फंड में जमा करवाया जाएगा —डी एस उइके एस डी एम मरवाही...
वर्जन हमसे किसी भी प्रकार का एन ओ सी नही माँगा गया है ओर ना ही कटे हुए वृक्षों का क्या किया गया इसकी जानकारी दी गई है कि इन्हें ठेकेदार वन या राजस्व विभाग को दिया है। या अन्यत्र कंही औऱ दिया हैं —प्रियदर्शनी सिंह नहरेल सरपंच मरवाही...
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.