जिले के विकास योजना में जिला योजना समिति को ही कर दिया गया वंचित- (अमित छाबड़ा निर्वाचित सदस्य जिला योजना समिति राजनांदगांव)
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ जिला योजना समिति पंचायतों तथा नगर पालिकाओं द्वारा तैयार की गई योजनाओं को समेकित करने और सम्पूर्ण जिला के लिए विकास योजना का प्रारूप तैयार करने हेतु सरकार प्रत्येक जिले में एक जिला योजना समिति का गठन करती हैं जिसमे राजनंदगांव जिले के प्रत्येक नगर पालिका नगर निगम पार्षदो द्वारा निर्वाचन कराया गया था जिसमे निर्वाचन के माध्यम से जिला योजना समिति का निर्वाचित सदस्य के रूप मैं अमित छाबड़ा निर्वाचित दिनांक----18 जनवरी 2021 को निर्वाचित हुआ था
इस समिति द्वारा जिले भर में हो रहे विकास कार्यो की पारूप तैयार कर योजना की समीक्षा करना होता हैं किंतु राजनांदगांव जिला में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जिला विकास कार्यो से जिला योजना समिति को वंचित कर आज दिनांक तक योजना के सम्बंध में आज तक कोई बैठक आयोजित नही की गई छतीसगढ़ सरकार में बैठे सरकारी तंत्र एवं सरकार के इस हठील रवैये से पता चलता है कि सरकार इस समिति को विकास कार्यो की योजनाओं से वंचित करना चाहती हैं।
सरकारी तंत्र में बैठे जिले के सरकारी राजा भी इस योजना समिति से अज्ञात हैं या सरकारी तंत्र भी विकास योजना में निर्वाचित सदस्य एवं समिति को वंचित रखना चाहती या फिर जिला में विकास की कोई योजना ही नही इसलिये इस बैठक को आहूत नही किया गया आजतक
मेरा आरोप छत्तीसगढ़ सरकार से है कि वो बताये की राजनांदगांव जिला विकास की किस प्रकार की योजना तैयार की गई हैं और कोई योजना तैयार की गई हैं तो आज तक इस योजना के पारूप को तैयार करने में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शामिल क्यो नही किया गया इस समिति को विकास कार्यो की योजना से वंचित करना आम जनता के हितों की योजना से वंचित करने के समान है क्या
निर्वाचित प्रतिनिधियों का अपमान आम जनता का अपमान नही है । छतीसगढ़ सरकार और सरकार में बैठे सरकारी तंत्र हैं जो इस बैठक को आज तक आहूत नही किये जिसकी कड़ी निंदा करता हु और जल्द से जल्द जिला योजना समिति बैठक को आहूत करने की मांग जिला कलेक्टर महोदय से करता हु जिससे राजनंदगांव जिले की विकास योजना तैयार किया जा सके।--
अमित छाबडा निर्वाचित सदस्य ज़िला योजना समिति राजनांदगांव


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.