Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 3, 2022

आज की वाणी

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*यत्र  रश्मिश्च  सूर्यस्य*

       *प्रकाशस्तत्र   जायते ।*

*सम्मानो यत्र पित्रोश्च*

       *जीवनं  स्वर्ग एव हि।।* 

*अर्थात्👉*

           _जहाँ सूर्य की किरण होती है वहाँ प्रकाश होता है। जहां मां-बाप का आदर होता है वहाँ जीवन ही स्वर्ग होता है।_

🌹


*3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1492 – ​इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।

1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।

1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1704 -  जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया।

1803 -  ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया।

1811 -  जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था।

1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।

1882 -  अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया।

1892 -  बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया।

1899 -  जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया।

1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।

1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।

1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।

2000 - ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।

2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।

2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा। 

2007 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

2013 -  इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए।

2019 - भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।

2019 - भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।

2019 - भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया।

2020 - बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया।

2021 - तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई।

2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए।


*3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1886 - मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक  व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।

1890 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त ।

1908 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1916 - शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।

1919 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

1933 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।

1936 - छन्नूलाल मिश्रा - भारतीय शास्त्रीय गायक ।

1941 - बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक।

1984 - सुनील छेत्री - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ।

1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे।

1994 - चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।


*3 अगस्त को हुए निधन👉*


1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।

1982 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री थे।

1990 - सी. एम. पुनाचा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1993 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।

2020 - नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2020 - पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन।


*3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅  भगवान  नेमीनाथ जन्म - तप ( जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी )।

🔅  भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष ( जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी )।

🔅  मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी ) ।

🔅 श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं )।

🔅 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस ।

🔅 श्री मैथलीशरण गुप्त जन्म दिवस ।

🔅 राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)।

🔅 NATIONAL WATERMELON DAY (UN).


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻



   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad