भेड़िया नवागांव में आवागमन सुधार हेतु
जल्द होंगे सड़क मरम्मत के कार्य
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भेड़िया नवागांव में आवागमन सुधार हेतु जल्द सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के धनंजय ने बताया कि ग्राम भेड़िया नवागांव में पाइपलाईन एवं घरेलू नल कनेक्शन के खोदाई के पश्चात् बारिश में हो रहे कीचड़ एवं आवागमन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संबंधित ठेकेदार को अतिशीघ्र मरम्मत हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुराने पाईप लाईन में लीकेज रिपेयरिंग कर आवश्यक सुधार कराया जा चुका है। साथ ही पाईप टेस्टिंग कर सड़कों को भी सीमेंटीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया की वर्तमान में एजेंसी का कार्य प्रगतिरत है। जल्द ही ग्रामीणों को बारिश में हो रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया की ग्राम भेडिया नवागांव में वर्तमान जनसंख्या 1948 है। ग्राम में 14 विभागीय हैंडपंप, 01 स्थल जल योजना संचालित है। जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 109.50 लाख की राशि स्वीकृत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.