जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में किया जा रहा आईसीटी लैब का संचालन
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।राज्य के सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की गई है, ताकि विद्यार्थी कठिन स्तर के विषयों को तकनीकी ज्ञान के माध्यम से सरलता से समझ सके। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने बताया की इसके तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया की आईसीटी योजना के तहत स्कूलों में आईसीटी लैब और डिजिटल क्लासरूम की स्थापना किया गया है तथा उपरोक्त कार्य के संचालन हेतु ट्रेनर की व्यवस्था की गई थी। जिसमें बालोद जिले के 173 शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी इसका संचालन सुचारू रूप से हो रहा था। परन्तु कोरोना महामारी (कोविड-19) के कारण शासन द्वारा उक्त योजना का संचालन स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पुनः अप्रैल 2022 से इस योजना के संचालन के लिए शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद आईसीटी लैब की पुर्नस्थापना उपरांत यह योजना जिले के विद्यालयों में ट्रेनर की व्यवस्था निविदाकार संस्था द्वारा किया गया है, जो कि 12 अगस्त 2022 से संबंधित विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्य का संचालन कर रहे हैं। विभागीय आदेश अनुसार 12 अगस्त 2022 से यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ के साथ बालोद जिले में संचालित हो रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.