भाजपा पदाधिकारियों ने डौंडीलोहारा के नया बस स्टैंड में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष तिरंगा लहराया
डौंडीलोहारा-- आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा के पदाधिकारियों ने डौंडीलोहारा के नया बस स्टैंड में स्थित भाजपा के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के समक्ष तिरंगा फहराया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष गैंदमल भंसाली, महिला मोर्चा के जिला मंत्री सुभद्रा टांडेकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पायल सोनी, पार्षदश्रीमती माया ठाकुर ,अम्बिका निषाद, श्रीमती रहिमत कोसमा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि
हम आजादी के 75 वें वर्ष गांठ अमृत महोत्सव मना रहे हैं पुरे भारत देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा भाजपा जिला बालोद के निर्देश पर तीनों विधानसभा के अन्तर्गत नौ भाजपा मंडलों में लगभग 25 हजार घरों में तिरंगा लहराया गया जिसकी जानकारी विधानसभा व मंडल पदाधिकारियों ने दी. इस अमृत महोत्सव में जिला के हर वर्ग के लोगों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया इस कार्यक्रम के चलते हर देश वासियों में देशभक्ति का जजबां देखने को मिला.
Central News india डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.