वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम सादगी पूर्ण संपन्न हुआ।
डौंडीलोहारा ,:- ,,वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम सादगी पूर्ण संपन्न हुआ। बारिश की वजह से रैली कुछ दूरी तक निकाली गई लेकिन कुछ ही पल में सिमट गई ,75 वां स्वतंत्रता दिवस जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर संस्था प्रमुख अजय मुखर्जी (प्राचार्य) ने विद्यालय प्रांगण में गणमान्य नागरिकों, माताओं, बहनों, छात्र-छात्राओं एवं शाला स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर बी .एल. साहसी व्याख्याता ने किया।
संचालन के दौरान उन्होंने वीर शहीदों की गाथाओं का गुणगान किया ,तथा उनकी याद में खूब नारा लगाया। तत्पश्चात संस्था प्रधान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि -अगर ये वीर आज हमारे देश में पैदा नहीं हुए होते तो, आज भी हम सभी गुलामी की जंजीरों में जकड़े होते। हमारे देश को आजाद कराने में इन वीरों का मुख्य योगदान रहा है, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। जिन्होंने ऐसा कार्य कर हमारे देश को आजादी दिलाई।
जिसका अमृत महोत्सव आज हम उनकी याद में मनाने जा रहे हैं मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ हैं, इस अवसर पर ग्राम के प्रथम नागरिक श्रीमती ललिता गांवरे ,सरपंच वीरेंद्रकुल्हार्य शाला प्रबंधन समिति सदस्य, श्रीमती उत्तरा बाई सदस्य, अधन सिन्हा सदस्य, छन्नूलाल भंडारी सदस्य एवं समस्त शाला स्टाफ जिनमें -वाय.एस. मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता) सी.जी .पटेल (व्याख्याता) जे.पी.बांधव व्याख्याता डॉक्टर बी.एल.साहसी व्याख्याता ,हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ,ललित देवहारी क्लर्क आदि, उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मरकाम सर द्वारा किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।
Central News india डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.