थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव(छ0ग0)
दिनाक - 17.08.2022
घर अंदर घुस कर छेडछाड करने वाले आरोपी के उपर कार्यवाही
थाना खैरागढ़ द्धारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
खैरागढ़ - दिनांक 17.08.22 को प्रार्थिया ने थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.08.22 को 01.00 बजे घर के सामने नहा रही थी घर पर कोई नही था उसी समय आरोपी द्वारा नसबंदी जांच करता हॅू, कहकर प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया को बेईज्जत के नियत से हाथ बाह पकड़ कर छेडछाड करने लगा जिससे प्रार्थिया छुडाकर अपने घर अंदर चली गयी, आरोपी पीछे पीछे चला गया एवं छेडछाड करने लगा प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी अपने मो0सा0 से भाग गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 515/21 धारा 354,354(क),454 भादवि0 पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पांडेय के द्वारा सायबर टीम की मदद से आरोपी धनेन्द्र वर्मा ग्राम पाण्डुका को पहचान कर सकुनत से गिरफ्तार कर विस्तृत पुछताछ करने पर आरोपी द्वाारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ स्टाफ का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.