Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 22, 2022

डोंगरगढ श्री बम्लेश्वरी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न


डोंगरगढ श्री बम्लेश्वरी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ धर्मनगरी के नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रागण में दिनांक 19.08.2022 दिन शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण जी के 

जन्म महोत्सव को बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न  हुआ। प्रातः 9 बजे से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा प्रारम्भ होकर दिन भर भगवान श्री कृष्ण जी के भजन कीर्तन स्थानीय एवं ग्रामीण अंचल के विभिन्न भवन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, तद्पश्चात् रात्रि में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का व धार्मिक मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन छोटे-छोटे बालक बालिकाओं द्वारा किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसके अन्तर्गत भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म से संबंधित विराट रूप, भगवान श्री राधा जी एवं श्री कृष्ण समुन्द्र में विराजित हुये वराह अवतार, नसिंग अवतार, श्री सुदामा द्वारा उत्तरी ओढ़कर समुन्द्र के तट पर रहना जैसे श्री से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन मंदिर ट्रस्ट समिति के नीचे मंदिर परिसर में किया गया उपरोक्त झांकियों की स्थल सजावट व कल्पना श्री अमृत टांक के निर्देशन में हुआ। जिसके





पश्चात् रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक डोंगरगढ़ के स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, काफी मात्रा में श्रोतागण उपस्थित थे, भजन प्रस्तुती पर देर रात तक लोग जयकारा के साथ झूमते रहे। भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म पश्चात् दही लूट का कार्यक्रम में भी नवयुवकों द्वारा सम्मलित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। झांकियों के बच्चों को ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया, उपरोक्त सभी कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा।


रात्रि 12 बजे जय-जयकार के गगन भेदी नारों के साथ भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म की बधाईया दी एवं श्रद्धालुओं की आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, ग्राम कुम्हाडाटोला के बालक बालिकाओं द्वार सराहानी प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गहानी, उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मिश्रा, मंत्री महेन्द्र परिहार, सह मंत्री बबलू शांडिल्य, ट्रस्टीगण पीताम्बर स्वामी, प्रकाश बिंदल, संजीव गोमास्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य अजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।


श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिये उपस्थित सभी धर्म प्रेमी सज्जनों, एवं सेवादल के कार्यकर्ता द्वारा तथा स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी, एस.डी.एम, एस.डी.ओ.पी., टी. आई. एवं उपस्थित पुलिस कर्मचारियों, विद्युत विभाग एवं ट्रस्ट के समस्त कर्मचारियों द्वारा व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिनका सहयोग प्राप्त हुआ है उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है।


उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट समिति के मंत्री महेन्द्र परिहार ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad