पुलिस मितान का शुंभारभ्, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा किया उक्त अभियान का उद्घाटन।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक करने के लिए वर्तमान परिवेश में हो रही सायबर अपराध से बचाव के लिए बनाया 50,000 लोगों का व्हाटसएप्प ब्रॉडकास्ट गु्रप।
कबीरधाम पुलिस अपराधों की रोकथाम में सतत् प्रयत्नशील है। अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा वर्तमान परिवेश में सायबर अपराध के बढ़ते मामले, महिलाओ से संबंधित अपराध, बाल अपराध, यातायात नियमों का उल्लघंन जैसे अपराध को रोकने के लिए जन-जागरूकता ही कारगर होने से प्रति व्यक्ति के पास जागरूकता संदेश
पहूंचाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस सायबर सेल के माध्यम से कबीरधाम जिला के निवासियों के व्हाटसएप्प मोबाईल नंबर एकत्र कर उनकी ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाया गया है। उक्त गु्रप के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्तियों को जागरूकता संदेश तथा कबीरधाम पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर से भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया जायेगा। जिससे वर्तमान परिवेश में हो रही घटनाओं के संबंध में प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर सतर्क रहने में सहायता प्राप्त होगी और वे अपराध का शिकार होने से बच पायेगें।
इसी उद्देश्य को जारी करने के लिए दिनॉंक 22.08.2022 को कलेक्टर सभागृह में वर्चुअल बैठक के माध्यम से श्री बद्रीनारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के मुख्य अतिथि एवं श्री रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि एवं श्री जन्मेजय मोहबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के अध्यक्षता में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के संचालन में *‘‘पुलिस मितान’’* कार्यक्रम का शुंभारभ् जिला कबीरधाम के समस्त विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.