सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।जिले के गुरुर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत ग्राम खूंदनी से भारत माता की पूजा अर्चना करके की गई।यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के अंर्तगत आने वाले ग्राम में लोगों के बीच जाकरतिरंगा झंडा वितरित किया गया और रैली निकाली गई जिसमें लोग बड़ी संख्या की उपस्थित हुए। घर घर तिरंगा अभियान सुचारू रूप से सफल हुआ जिसके लिए जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने क्षेत्र की जनता को को इस कार्यक्रम में उपस्थिति देने के लिए आभार ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथलेश साहू, अजेंद्र साहू,बसंत ठाकुर, प्रहलाद साहू, झालंधर सिन्हा, ऐका राम साहू, ईश्वर साहू, गणेश सरपंच, लक्ष्मी सरपंच,मोती सरपंच, गोकुल साहू, विष्णु साहू, राजेश कुमार, युवराज साहू ,मोफत साहू ,पीरु राम साहू, वीरेंद्र साहू, सुनील दीवान, बहादुर साहू आदि मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.