युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत बंशीताल और जय बिहान स्व.सहायता समूह के सदस्यों द्वारा युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास के नेतृत्व में दिनांक 14 अगस्त दिन रविवार को "हर घर तिरंगा अभियान" की जागरूकता से संबंधित रैली निकाली गई...

CNI NEWS जीपीएम/युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत बंशीताल और जय बिहान स्व.सहायता समूह के सदस्यों द्वारा युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास के नेतृत्व में दिनांक 14 अगस्त दिन रविवार को "हर घर तिरंगा अभियान" की जागरूकता से संबंधित रैली निकाली गई और लोगों को तिरंगे झंडे के महत्व के बारे में समझाया गया साथ ही उन्हें तिरंगा झंडा वितरण भी किया गया और सभी को घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।।
नारों के साथ रैली का आरंभ किया –
हाथ से हाथ मिलाएंगे,हर घर तिरंगा फहराएंगे।
हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा।
वंदे मातरम्।
भारत माता की जय।
युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास ने ग्रामीणों से यह अपील की की झंडे को सम्मान पूर्वक अपने अपने घरों में फहराए उसे तिरछा ना करें, ध्यान रहे कि केसरिया रंग ऊपर हो, इसके आन बान और शान की सुरक्षा हम सभी को मिलकर करनी है।
युवा मितान क्लब के उपाध्यक्ष गणेश मार्को, कोषाध्यक्ष भुवनेश दास मानिकपुरी,सचिव युवराज सिंह और जय बिहान महिला स्व सहायता समूह के सदस्य गण उपस्थित थे।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.