मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
चांपा - आजादी के 75वें वर्षगांठ पर कल 15 अगस्त को पर लायंस चौक स्टेशन रोड चांपा में स्वतन्त्रता दिवस मनाया जायेगा। इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कल भारत माता पूजन एवं ध्वजारोहण करते हुये आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा जहां सभी को टॉफियां एवं तिरंगे झंडे का वितरण किया जायेगा एवं सभी को तिरंगा टैटू लगाया जायेगा। कार्यक्रम के लिये चौक को आकर्षक तोरण फ्लेक्स आदि से दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल केडिया ने सभी की उपस्थिति के लिये अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.