खैरागढ़-विधायक ने देवारी भाट प्राशा पहुँच किया ध्वजारोहण
खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने अपने गृह ग्राम देवारी भाट के प्राथमिक शाला स्कूल में ध्वजारोहण किया और लोगों को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी । इस दौरान सभा को संबोधित करते विधायक ने कहा कि देश को आजाद कराने में महान सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं! उनके बलिदान की बदौलत आज देश स्वाधीन है हमें इस बलिदान को चिरस्थाई बनाकर रखने की जरूरत है! इसके लिए एकता और अनुशासन के साथ देश के विकास में हर संभव सहयोग जरूरी है ताकि विकास कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और देश में खुशहाली आ सके। इस दौरान नीलांबर वर्मा नरेंद्र सेन सहित प्राथमिक शाला के शिक्षक गण बच्चे भी उपस्थित थे !
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.