मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में ओपीडी पुनः की गई आरंभ
महेन्द्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा संचालित मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डॉक्टर विश्वास अरोरा एमबीबीएस को चिकित्सक नियुक्त किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की उपस्थिति में ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने मां बम्लेश्वरी देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर ओपीडी को आरंभ किया गया । विगत कई वर्षों से मंदिर चिकित्सालय में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मंदिर ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य प्रभावित हो रही थी। मंदिर चिकित्सालय के समय में परिवर्तन करते हुए प्रातः 9:00 से 1:00 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही मंदिर चिकित्सालय सप्ताह में सातों दिनों खुला रखे जाने का निर्णय भी लिया गया है। ज्ञात हो अब तक सोमवार को मंदिर चिकित्सालय बंद रखा जाता था। डॉक्टर विश्वास अरोरा इमरजेंसी के दौरान रात्रि कालीन सेवाएं भी प्रदान करेंगे।
ट्रस्ट समिति ने आम नागरिकों से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। ओपीडी शुभारंभ किए जाने के अवसर पर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वय अनिल गट्टानी संजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा मंत्री महेंद्र परिहार सह मंत्री बबलू शांडिल्य पूर्व अध्यक्ष पितांबर स्वामी ट्रस्टी गण प्रकाश बिंदल संजीव गोमास्ता अजय सिंह ठाकुर अस्पताल प्रबंधक डां गिरधर पटेल दंत चिकित्सक डॉ शानू झा डॉ सौम्या शर्मा डीडी दीवान नर्स नीला लांजेवार और शीला सिंह सीमा श्रीवास्तव हेमंत भारद्वाज उमेश देवांगन भरत सिन्हा टकेश्वर पटेल सहित अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.