खैरागढ़-सीएम भूपेश से मिली विधायक यशोदा ने दिया खैरागढ़ आने का न्योता
सितंबर के पहले सप्ताह में सीएम आएगें खैरागढ़ जिले की सौगात सहित कई घोषणाओं पर मिलेगी स्वीकृति
खैरागढ़ । सिंतबर माह के पहले सप्ताह में सीएम भूपेश बघेल खैरागढ़ आएगें । मंगलवार को विधायक यशोदा वर्मा ने सीएम हाऊस जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर खैरागढ़ आने का न्योता दिया । जिसे मुख्यमंत्री बघेल ने स्वीकार करते सिंतबर माह के पहले सप्ताह में खैरागढ़ आने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि इसके लिए तिथि तय नही हो पाई है। लिहाजा अब उम्मीद बढ़ गई है कि पहले सप्ताह में ही खैरागढ़ जिला अस्तित्व में आ जाएगा। विधायक यशोदा वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान नए जिले की तैयारियों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई । इस दौरान खैरागढ़ मुख्यालय में जिले की तैयारियों को लेकर बघेल ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री एक से सात सितंबर के बीच में खैरागढ़ आएगें। इस दौरान खैरागढ़ को जिले की सौगात मिलेगी । इसकी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान तखतपूर विधायक रश्मिसिंह, नीलांबर वर्मा सहित अन्य मौजूद थे
उपचुनाव के दौरान बची घोषणाओं पर भी होगा अमल
सितंबर में नए जिले के उदघाटन के दौरान विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अन्य घोषणाओं पर अमल के लिए भी तैयारी तेज हो गई है। उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने चुनावी घोषणापत्र में किए कई वादे पूरे कर चुके है। बाजार अतरिया में महाविद्यालय सहित कुछ मांगों पर कार्यवाही शुरू नही हो पाई है। सीएम से मुलाकात के दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देते कहा कि वे खैरागढ़ प्रवास के दौरान बचे मांगों को पूरा कर खैरागढ़ विधानसभा की जनता से किए गए। अपने वादों को पूरा करेगें। मुख्यमंत्री ने इसमें भी अपनी सहमति देते इसकी जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए है ।
इधर प्रशासनिक कार्यवाही भी तेज
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में प्रशासनिक तैयारियाँ भी पूरी की जा चुकी है। जून में नए जिले के अस्तित्व में आने को लेकर शुरू हूई तैयारियाँ अब पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर और एसपी कार्यालय के लिए अस्थाई व्यवस्था पहले ही तैयार करते पालीटेकनीक कालेज और डाइट भवन में नए कार्यालय तैयार किए जा चुके है । अन्य कार्यालयों के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्थाई व्यवस्था बना ली है। नए जिले के सेटअप के हिसाब से कर्मचारियों अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी प्रशासनिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। नए जिले के अस्तित्व में आते ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई प्रदेश का 33 वां जिला बन जाएगा ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.