सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्टर
सिवनी : वर्षों से लूटपाट की घटनाएं होती चली आ रही है। अब उन के तरीके बदलने जा रहे हैं। वहीं पुलिस की सजगता के चलते पुलिस को लूट के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र में शुक्रवार को लूट कर कार से भाग रहे चार आरोपियों को आदेगांव पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों को हर्रई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया निवासी ट्रक चालक विनोद पिता श्री रामसेवक चौरसिया से कार सवार चार लोगों ने 35 हजार लूट की थी। इसके बाद आरोपी भागने लगे। हर्रई पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन वे तेजी से भगा निकलें। आदेगांव पुलिस को जानकारी मिलती तो उसने जोबा के पास नेशनल हाईवे में दोनों और ट्रक से रोड जाम कर दि। जैसे ही आरोपी कार से पहुंचे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। ये पकड़े गए आरोपी पुलिस ने यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत दलीपुर थाना मियापुर निवासी तवरेज पिता अब्दुल रहीम, इरशाद कामिल पिता मुस्तकी खान,फरमान पिता हिदायतल्ला खान,हुजैल अहमद, औरंगजेब खान को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से कार क्रमांक यूपी 72 एएफ 8777 को जब्त किया है। आदेगांव थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि रात में ही जैसे ही सूचना मिली तो एसपी रामजी श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एएसआई प्रेम राजेश सक्सेना, आरक्षक भवन, राहुल, शैलेन्द्र,खिलेश्चर, सैनिक महेश और रज्जाक शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.