Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 29, 2022

धर्मांतरण कर विवाह कराने की सूचना से आक्रोशित सर्व हिन्दू समाज ने शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग


ब्रेकिंग पिथौरा - बड़ी खबर


सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव 

पिथौरा : धर्मांतरण कर विवाह कराने की सूचना से आक्रोशित  सर्व हिन्दू समाज ने शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की, धर्मांतरण की भनक लगते ही नगर के सर्व हिन्दू समाज एकजुट, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी मकान में एक विशेष समुदाय में धर्मांतरण किये जाने की सूचना हिन्दू समाज संगठन को मिली,सूचना के मुताबिक वहाँ पहुंचने पर दो हिन्दू समाज के जोड़े मौजूद थे व रीतिरिवाजों के साथ कार्यक्रम कराया जा रहा था जिस पर नाराज हिन्दू समाज ने आपत्ति करते हुए विरोध किया साथ ही इस मामले की पिथौरा पुलिस को सूचना दी गई। धर्मांतरण पर बढ़ते तनाव देख कर पुलिस वहाँ मौजूद दोनों जोड़ो को अपनी वाहन में बैठा कर पूछताछ के लिए थाने ले आयी।

सर्व हिन्दू समाज से सैकड़ो लोग भी थाने पहुँच गए इधर धर्मांतरण होने की बात को लेकर आक्रोशित सर्व हिंदू समाज के द्वारा पिथौरा थाना प्रभारी को करवाई हेतु ज्ञापन सौंपा जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बताया कि एक भवन में कुछ लोगों के द्वारा प्रलोभन देकर हिंदू धर्म के लोगों को धर्म के प्रति भड़का कर वह भ्रमित कर बहला फुसला कर  धर्म परिवर्तन कर रिती रिवाज से विवाह कराया जा रहा था, इस कृत्य से समाज आहत है व हिन्दू धर्म का अपमान किया जा रहा है। व दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को जांच में लेने की बात कही जिसके बाद सर्व हिन्दू समाज थाने के बाहर डटे रहे। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नही हुआ है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad