Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 17, 2022

राष्ट्रीय रोजगार नीति ( कानून ) बनाने की मांग जबतक अंजाम तक नही पहुचेगी जंग जारी रहेगा-नीलेश कुमार यादव


*17.08.2022


राष्ट्रीय रोजगार नीति ( कानून ) बनाने की मांग जबतक अंजाम तक नही पहुचेगी जंग जारी रहेगा-नीलेश कुमार यादव




खैरागढ़ :-16 अगस्त से दिल्ली में राष्ट्रीय रोजगार नीति निर्माण के लिए चल रहे राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन में छत्तीसगढ़ संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के तरफ से आंदोलन में हिस्सा लेने बहुत से क्रांतिकारी साथी पहुँचे


जिसमे नीलेश कुमार यादव ने अपनी बात रखी, और कहा की प्रकृति ने छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक संसाधन देने में कोई कमी नही की, छत्तीसगढ़ में लोहा, कोयला, हीरा, सोना व तरह तरह के खनिज संसाधन, नदियाँ व वन संपदा का भंडार है, छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है इसके बाद भी आज छत्तीसगढ़ में 20 लाख पंजीकृत बेरोजगारों को मिलाकर कुल 50 लाख बेरोजगार है, चाहे सरकारी क्षेत्र हो या निजी रोजगार की भारी कमी है ऐसे में एक सशक्त रोजगार कानून का होना जरूरी है, वर्तमान में रोजगार आंदोलन समिति ने जो ड्राफ्ट तैयार किया है उस कानून में सभी के लिए रोजगार का प्रावधान है, सिर्फ युवा ही नहीं आज किसान, मजदूर, महिला हर वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है ऐसे में कानून लागू होना बहोत जरूरी है । 


 इस आंदोलन में देश भर के 200 से अधिक संगठनो ने हिस्सा लिया, पूर्व में राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन समिति ने राष्ट्रीय सम्मेलन कर देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया था पर इसके बावजूद कानून लागू नहीं हुआ, साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी रोजगार संसद का आयोजन किया गया था, जिसमे अनेको संगठन ने हिस्सा लिया था व इस आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही थी व सैकड़ो साथी इस आंदोलन में शामिल भी हुए है।


 जिस प्रकार देश आज आजादी के 75 वे वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहा है व सभी तरफ पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसे शासन प्रशासन का पूरा समर्थन प्राप्त है वही रोजगार आंदोलन के शुरुआत भी तिरंगा यात्रा के माध्यम से शुरू करने के प्रयास में आंदोलनकारी 16 अगस्त को तिरंगा यात्रा के माध्यम से जंतर मंतर आंदोलन स्थल पहुँच रहे थे पर पुलिस के द्वारा आंदोलनकारियों को रास्ते मे रोक लिया गया व तिरंगा यात्रा नही करने दिया गया जिसका मतलब है सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए आंदोलन के शुरुआती दौर में ही डराने का विफल प्रयास करती नजर आई परंतु इसके बावजूद आंदोलन आज नंद नगरी दिल्ली में जारी है है व क्रमिक हड़ताल पर है जिसका आज दूसरा दिन है ।


 आंदोलन के पहले दिन तिरंगा यात्रा के पश्चात क्रमिक आंदोलन पर बैठ गई है जिसमे पहले दिन लगभग 37 क्रांतिकारी साथियो ने क्रमिक आंदोलन में हिस्सा लिया जिसमे देश के विभिन्न प्रदेश से आये साथी शामिल रहे व छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में श्रमिक विकास संगठन के नीलेश कुमार यादव शामिल रहे.


आंदोलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ से विशेष रूप से लगभग 120 साथी इस आंदोलन में शामिल होने एकसाथ दिल्ली में शामिल हुए व लगातार इस आंदोलन में शामिल होने लोगो का सिलसिला जारी है।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad