सावन महोत्सव मना, वैश्य समाज ने किया पौधारोपण
खैरागढ । केसरवानी वैश्य समाज का सावन महोत्सव कार्यक्रम शहर के गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में पौधारोपण करके मनाया गया। समाज के सदस्यों द्वारा बेल, आंवला, जाम, बादाम, नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर उसे संरक्षित करने का बीड़ा उठाया गया। पौधारोपण के बाद समाज के अनूज गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भांति समाज के द्वारा सावन भादो में पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा वैश्य समाज द्वारा उठाया गया हैं जो कि अपने आप में पर्यावरण को संतुलित करने में महती भूमिका निभाएगी। बालकृष्ण गुप्ता ने कहा कि अनेक प्रकार के पौधारोपण से पूरे वातावरण पर बहुत प्रभाव पड़ता है जिससे व्यक्ति को ऑक्सीजन एवं तापमान में गिरावट जैसा पर्यावरण से लाभ मिलता है। वैश्य समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए वैश्य समाज द्वारा पौधारोपण कार्य निरंतर जारी रखने की बात कहते बताया कि आगामी सितंबर माह में महाराज कश्यप जयंती एवं नवंबर माह में आंवला नवमी पर भी विशेष कार्यक्रम मनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में समाज के बालकृष्ण गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, विकेश गुप्ता दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता अभिषेक गुप्ता, सुरेश गुप्ता धर्मेश गुप्ता सहित समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित थे
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.