सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृष्ण कुंज योजना के अवसर पर आज जन्माष्टमी पर्व पर छत्तीसगढ़ के 121नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया।
आज तेलीबांधा में,, कृष्ण कुंज, अभियान की शुरुआत करते हुए 1.68हेक्टेयर में 383 पौधे का पौधा रोपण किया गया।
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर कदंब का पौधा रोपण किया।
इसके अलावा पीपल,आम, बरगद, इमली,बेर, अमरूद,अनार,नीम,बेल , आंवला,गुलर,पलास जैसे अनेक प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में शहरी करण के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पेड़ों का अस्तित्व खत्म होने की स्थिति में है,आने वाले समय के लिए, कृष्ण कुंज,, अभियान द्वारा इस क्षती को दूर करने में सहायता मिलेगी।
आज मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री, रविन्द्र चौबे,मो.अकबर,शिव डहरिया,विधायक, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा,महापौर, एजाज ढेबर एवं राजेन्द्र तिवारी, पंकज शर्मा, एवं कांग्रेस के नेताओं सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, वनविभाग के अधिकारियों एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा आग्रह को स्वीकार कर कृष्ण कुंज के पास शराब दुकान हटाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.