Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 3, 2022

बालवाड़ी केन्द्रों के प्रभारी शिक्षकों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

 बालवाड़ी केन्द्रों के प्रभारी शिक्षकों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न 


पिथौरा- विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय बालवाड़ी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आरंभ वन काष्ठागार में कुशल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में राज्यगीत से किया गया। इसके बाद प्रथम दिवस की गतिविधियों पर आधारित प्रतिवेदन का पठन शिक्षक अशोक भाई एवं किरण ठाकुर के द्वारा किया गया।


इस द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का मुख्य अतिथि पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमआर प्रधान थे। अध्यक्षता विकासखंड के प्रथम राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक जीआर टंडन ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखण्ड परियोजना अधिकारी साक्षरता विभाग के एफए नंद उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षकों को मुख्य अतिथि श्री प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि एक बीज से अंकुरित पौधे को माली जिस प्रकार देखभाल करता है,उसी प्रकार आप सभी शिक्षक छोटे बच्चों को लगन के साथ शिक्षा देने का काम करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री टण्डन ने कहा कि सभी शिक्षक समर्पण एवं अपनत्व की भावना के साथ कार्य करना अपना कर्त्तव्य समझें। इस सत्र का कुशल संचालन बीआरसीसी अतुल प्रधान ने एवं आभार प्रदर्शन एफए नंद ने किया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर उत्तमकुमार साहू,श्रीमती हेमलता प्रधान एवं अनिल पटनायक ने सहभागी शिक्षकों को साक्षरतातक विकास,ध्वनि जागरूकता,राष्ट्रीय शिक्षा नीति,इक्कीसवीं सदी के कौशल,शारीरिक विकास,व्यक्तिगत सामाजिक, बौद्धिक विकास एवं भाषा का प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय सत्र में महासमुंद से प्रशिक्षण जिला नोडल अधिकारी राकेश चंद्राकर एवं कौशलेश सिंह का आगमन हुआ। उन दोनों निरीक्षण अधिकारियों का शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान श्री चंद्राकर ने शिक्षकों का प्रशिक्षण की बारीकियों को बताकर मार्गदर्शन किया। जिससे हर शिक्षक उनसे काफी प्रभावित हुआ। प्रशिक्षण व्यवस्था में समन्वयक नीतेश साहू,बालाराम दीवान,टेक राम निषाद,विक्रमसिंह वर्मा एवं प्रधानपाठक छबिराम पटेल,अंतर्यामी प्रधान का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad