Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 3, 2022

डोंगरगढ़ शहर व ग्रामीण छेत्र में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान जल्द से जल्द समस्या दूर नही हुई तो जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) करेगी उग्र आंदोलन (नवीन अग्रवाल


डोंगरगढ़ शहर व ग्रामीण छेत्र में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान जल्द से जल्द समस्या दूर नही हुई तो जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) करेगी उग्र आंदोलन (नवीन अग्रवाल)

महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता व किसान खासे परेशान है परेशानी को देखते हुए आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)के प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में लोकेश मालेकर,योगेश यादव,हिमांशु सिन्हा,घनश्याम यादव,कामेश वर्मा,मनीष साहू ने डोंगरगढ़ कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन देते हुए एक हफ़्ते के अंदर समस्या दूर करने की बात कही है  वही नवीन अग्रवाल ने कहा की किसी भी समय बिजली बंद करनें से काम-काज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही बारिश नहीं होनें से गर्मी भी काफी बढ़ गई है। बिजली बंद होनें से विद्युत से चलनें बालें सभी संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश नहीं होने से खेतों में फसल की सिंचाई के लिए मोटर पंप का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अंचल में अघोषित कटौती की वजह से ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे है। यदि बिजली कटौती की समस्या ऐसी ही चलती रही तो हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सप्ताह भर के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद सड़क में बैठकर विद्युत कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वही


नवीन अग्रवाल ने आगे कहाँ की डोंगरगड़ शहर सहित आसपास के क्षेत्र मे इन दिनो बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की गम्भीर समस्या है। बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज से जहाँ एक ओर आम जनजीवन प्रभावित होता है वहीं दुसरी ओर रोपा के समय बारिश नही होने की वजह से पानी की समस्या बनी हुई है ऐसे मे बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की वजह से खेतों मे पानी की पूर्ति भी नही हो पा रही है। जिससे क्षेत्र के किसान भी काफी परेशान है।


 इसके अलावा क्षेत्र मे बहुत से ऐसे लोग लघु उद्योग अपनी आजीविका के लिये संचालित करते हैं, लेकिन बिजली की समस्या से उनका व्यवसाय भी लगभग ठप्प पडा है। अभी के समय क्षेत्र मे बिजली की समस्या काफी गम्भीर है, अगर इसका निराकरण जल्द से जल्द नही किया गया तो यहां के लोगों में आजीविका के लिये पलायन की स्थिति निर्मित हो सकती है। बिजली विभाग को इस बारे मे लगातार जानकारी भी दी जा रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी सरकार की बिजली बिल हाफ की योजना को लगता है बिजली साफ की योजना साबित करने मे लगे हुए हैं। लगातार जानकारी दिये जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा किसी प्रकार से समस्या का निराकरण करने का प्रयास नही किया गया। इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण नही किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सडक पर आन्दोलन करने के लिये बाध्य रहेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad