जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लॉक विजेता
ताहिर अली की रिपोट
शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के 17 व 19 वर्ष बालक व बालिका दोनो वर्गों में बिल्हा ब्लॉक के कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर विजेता बना इस संबंध में जानकारी देते हुवे सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अवध राम चंद्राकर ने बताया कि मंगलवार को जिला स्तरीय शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में 17 व 19 वर्ष बालक व बालिका का आयोजन किया गया
जिसमें कोटा , मस्तूरी, तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे बालक 19 वर्ष का फाइनल मैच बिल्हा ब्लॉक और मस्तूरी ब्लॉक के बीच खेला गया जिसमें बिल्हा ब्लॉक ने मस्तूरी ब्लॉक को 39- 11 के मुकाबले 28 अंको से हराकर विजेता बना बालिका 19 वर्ष में बिल्हा ब्लॉक और मस्तूरी ब्लॉक के बीच खेला गया जिसमें बिल्हा ने मस्तूरी को 40- 21 के मुकाबले 19 अंको से हराया उसी प्रकार बालक 17 वर्ष का फाइनल मैच बिल्हा ब्लॉक और मस्तूरी ब्लॉक के बीच खेला गया जिसमें बिल्हा ब्लॉक ने मस्तूरी को 32 - 12के मुकाबले 20 अंको से हराकर विजेता बना बालिका 17 वर्ष में बिल्हा ब्लॉक ने कोटा ब्लॉक को 40 - 30 के मुकाबले 10 अंको से हराया इस प्रतियोगिता के निर्णायक एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल, व्यायाम शिक्षक रामकुमार टंडन, राकेश देवांगन, महेंद्र पटेल, दूज राम उइके, संध्या शर्मा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाया इस दौरान वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक विष्णु वर्मा, प्रमोद धीवर,कृष्णा पटेल,अख्तर खान, बलवंत झा लतेश्वरी पेन्द्रों, भुनेस्वरी साहू कुशल कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.