Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 2, 2022

नाग की रंगोली बना आर्टिस्ट ने दी नागपंचमी की बधाई

 


नाग की रंगोली बना आर्टिस्ट ने दी नागपंचमी की बधाई


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - जिले के सक्ती विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदा के आर्टिस्ट राजकुमार यादव ने आज नागपंचमी पर नाग की रंगोली बनाकर प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई दी है। वे अपनी इस कलाकृति के माध्यम से लोगों को जियो और जीने दो का संदेश दे रहे हैं। उनकी यह कलाकृति आकर्षण का केन्द्र बनी हुई। लोग अपने कैमरे व सेलफोन में इस कलाकृति के सामने अपनी सेल्फी लेते हुये नजर आये। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग इस रंगोली को शेयर कर राजकुमार के कलाकृति की प्रशंसा कर रहे हैं।

             इस संबंध में राजकुमार यादव (32 वर्षीय) ने विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि वे दो भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकी पढ़ाई हरदा में करने के बाद परसदा से दसवीं उत्तीर्ण किया है। इस दौरान वे स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लेते रहते थे। मुझे बचपन से ही पेंटिंग का शौक और इसमें गहरी रुचि थी। मुझे पेंटिंग का मार्गदर्शन राज आर्ट एवं वीरू आर्ट केरीबंधा से मिला। मुझे एम०एस० धोनी की पेंटिंग में रोटरी क्लब रायगढ़ द्वारा प्रथम पुरस्कार मिला। पेंटिंग के अलावा रंगोली बनाना भी मुझे बहुत पसंद है , इसकी प्रेरणा मुझे वर्ष 2020 में बसना महासमुंद निवासी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शिवा मानिकपुरी से मिला और मैंने पेंटिंग के साथ ही साथ रंगोली में भी अभ्यास करना शुरू किया। महागौरा गौरी महोत्सव बरगढ़  रंगोली प्रतियोगिता में एक सौ से भी ज्यादा प्रतिभागियों में मुझे  प्रथम पुरस्कार मिला। इसके बाद मैंने सभी त्यौहारों एवं राष्ट्रीय पर्व में अपने द्वारा बनाये रंगोली या पेंटिंग के कलाकारी से शुभकामनायें देना शुरू किया। उन्होंने बताया कि थ्रीडी रंगोली बनाने में दो से तीन घंटा और पोर्टैट रंगोली बनाने में कार्य के हिसाब से चौबीस से छत्तीस घंटा लग जाता है। मैंने कोरोनाकाल में चित्रकारी भी किया है , मेरी चित्रकारी को देखकर सभी दर्शक मेरी प्रशंसा करते हुये उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं , इसके लियै मैं उन सभी का आभारी हूँ। भविष्य में मेरे द्वारा पेंटिंग कार्य को और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे विगत आठ वर्षों से हर दिवाली में ऊं शांति आश्रम सक्ती में लक्ष्मी माता का मूर्ति भी बनाते आ रहे हैं। इस कलाकारी काम में पिता रमहैया यादव सहित उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनके दिली इच्छा के बारे में पूछने पर राजकुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल कार्यकाल पूर्ण होने पर या सीएम बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर भूपेश बघेल की आलमकद प्रतिमा बनाने की उनकी हार्दिक इच्छा है। अगर संभव हुआ तो यह कार्य मैं सीएम की उपस्थिति में करना चाहूंगा। मैं अपने गांव , जिला और प्रदेश का नाम अपने कलाकारी के माध्यम से बहुत आगे बढ़ाना चाहता हूं l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad