रतनपुर में सावन उत्सव मनाया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.....बीसी ग्रुप की महिलाओं ने बबलू ढाबा मे सावन उत्सव बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया, जिसमें संकल्प महिला समूह की महिलाओं की उपस्थिति रही और इनकी उपस्थिति में रंगोली प्रतियोगिता, गायन, नृत्य, चुटकुले, प्रश्नोत्तरी जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तत्पश्चात आकर्षण का केंद्र रही सावन सुंदरी प्रतियोगिता जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें नम्रता जायसवाल को सावन सुंदरी के रूप में चुना गया वही गेम प्रतियोगिता में अन्नपूर्णा चंदेल व सुषमा केसरवानी विजेता रहीतत्पश्चात समस्त प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।समस्त प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडली के रूप में बीसी ग्रुप की वरिष्ठ महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।। उक्त कार्यक्रम में इस बार की सावन सुंदरी नम्रता जयसवाल ने अपने संबोधन में कहा की ऐसा आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है हमारे ग्रुप के सभी महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला निश्चित ही यह प्रयास अनवरत रूप से जारी रहेगा।। कार्यक्रम का शानदार संचालन अन्नपूर्णा चंदेल ने किया और सुषमा केसरवानी ने समस्त प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा निर्णायक मंडल के प्रति आभार प्रकट किया उन्होंने कहा की यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करने का अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा इस
प्रतियोगिताऔर सावन सुंदरी उत्सव से सभी महिलाओं को मेल मिलाप कर एक दूसरे के साथ मिलने का अवसर प्रदान होता है सभी हरे रंग की साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही थी इसी के साथ नम्रता जायसवाल ने सावन सुंदरी चुने जाने पर सभी महिलाओं का धन्यवाद प्रेषित किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.