Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 9, 2022

कांग्रेस की आजादी की गौरव पदयात्रा का भव्य शुभारंभ,मरवाही विधानसभा में विधायक डॉ.के.के.ध्रुव ने सम्हाली कमान...

कांग्रेस की आजादी की गौरव पदयात्रा का भव्य शुभारंभ,मरवाही विधानसभा में विधायक डॉ.के.के.ध्रुव ने सम्हाली कमान...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट

CNI NEWS जीपीएम/आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी की गौरव पदयात्रा का भव्य शुभारंभ आज नगर गौरेला के मरही माता मंदिर से आरंभ किया गया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देश पर इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को जोड़ने,भारत की आजादी के वीर शहीदों की शहादत को याद करना, आजादी के महत्व को जन जन को बताना है।

छत्तीसगढ़ में भी यह पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की होनी है।जारी कार्यक्रम के अनुसार यह पदयात्रा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इसी दिशा निर्देश अनुसार आज मरवाही विधानसभा में भी आजादी की गौरव यात्रा पदयात्रा की शुरुआत हुई। इस पद यात्रा के प्रभारी मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित रहे,और कांग्रेस जनों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगा कर,देश भक्ति धुन में जोरदार भव्य पदयात्रा निकाला।

बारिश भी नहीं रोक पाई कांग्रेसीयो का हौसला पदयात्रा के दौरान जोरदार बारिश शुरू हो गई फिर भी कांग्रेस जनों ने पदयात्रा नहीं रोकी।

आज आजादी की गौरव पदयात्रा का शुभारंभ मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने किया।इस यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा की इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगो को जोड़ना है। और इस पद यात्रा के माध्यम से लोगो में समाजिक,धार्मिक समरसता को बनाए रखने के साथ ही साथ लोगो को देश की आजादी के लिए बलिदान हुए देश भक्तो की शहादत को लोगो के दिलो में जिंदा बनाए रखना। एक बयान में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा की आज जो घर घर में तिरंगा लहराया जा रहा है। वो हमारी कांग्रेस पार्टी की ही देन है।इस पद यात्रा का शुभारंभ के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव,कांग्रेस नेता अशोक शर्मा,कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह ग्रेवाल,मो नफीस एल्डरमैन,डॉ नरेन्द्र राय,गुलाब सिंह,अमोल पाठक, बेचु अहिरेश,मुद्रिका सिह,बाला कश्यप,पुष्पराज सिंह,श्रीमती गजमति भानू,कांग्रेस नेता रमेश साहू, मनीष केशरी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad