सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस जूनियर बैडमिंटन टीम के चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल को देखकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। उनका खेल देखकर मुझे भी बहुत अच्छा लगा। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर को देखकर दर्शकों की धड़कने भी बढ़ने लगी। खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। छत्तीसगढ़ में इन खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में हमारे देश के साथ-साथ प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों ने पदक जीता ऐसे खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रशिक्षक श्री संजय मिश्रा सहित अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 से 15 अगस्त के मध्य भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा छत्तीसगढ़ (रायपुर) में भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया �



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.