अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् आदित्य वाहिनी आनन्द वाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावांभाठा रायपुर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर श्रीमती सीमा तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं अखण्ड भारत की स्थापना हेतु संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर टीकाराम साहू , उत्तम शर्मा , लोकेश साहू , हेमलाल शर्मा , राकेश राजगढ़िया , गुलशन साहू तथा रावांभाठा के स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। वहीं मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। यह सुखद संयोग है कि आज बहुला चतुर्थी का भी पावन दिवस है , इस अवसर पर मातायें अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु जीवन तथा सुखद भविष्य के लिये व्रत रखकर साथ ही गोमाता का पूजन करती हैं। श्री शंकराचार्य आश्रम स्थित गोशाला में बहुला चतुर्थी के अवसर पर गोमाताओं की पूजा अर्चना के साथ गोशाला में श्रमदान भी किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.