01 शराब कोचिया शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ाया
आरोपी के कब्जे से 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 3600₹ का किया गया जप्त
थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल ठाकुर, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी अक्षय कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर एक शराब कोचिया को अंग्रेजी शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से एक सफेद पीले रंग के थैला में रखे 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 3600₹ को आरोपी भूपेंद्र कुमार सिन्हा पिता राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 28 साल निवासी थैलीटोला थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|
अंबागढ़ चौकी पुलिस के द्वारा लगातार शराब कोचियों पर कार्रवाई की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शराब का अवैध धंधा संचालित करने वाले लोगों के ऊपर गाज गिर रही है।वहीं शहर में खुलेआम शराब का अवैध धंधा बड़ा ही आनंद के साथ चल रहा है अब इन दोनों पर कब लगाम लगती है यह देखने वाली बात है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.08.2022 को थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक हेमंत बोरकर, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे, आरक्षक 1678 सुनील सिंह के अधिग्रहित वाहन सीजी 08 ए ए 1079 से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग भ्रमण अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब पतासाजी पर रवाना हुए थे कि मुखबिर सूचना के आधार पर पांगरी रोड अंबागढ़ चौकी में आरोपी भूपेंद्र कुमार सिन्हा पिता राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 28 साल निवासी थैलीटोला के कब्जे से रेड कार्यवाही कर 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी सीलबंद कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती लगभग ₹3600 को आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, आरक्षक 1678 सुनील सिंह एवं आरक्षक 1674 विजय कुर्रे सराहनीय योगदान रहा|
पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद चौकी शहर में लोग इस अवैध शराब के धंधे को बड़े ही खुलेआम तरीके से कर रहे हैं बड़े ही आनंद के साथ में शराब का धंधा किया जा रहा है एवं शराब पिलाई जा रही है।अब पुलिस गांव से शहर तक कब पहुंचती है यह तो देखने वाली बात है खबरों के लिए जुड़े रहे सी एन आई न्यूज़ से।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.