Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 2, 2022

बालवाड़ी केन्द्रों के प्रभारी शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

 


पिथौरा- विकासखंड स्तरीय बालवाड़ी केंद्र के प्रभारी शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 2 अगस्त मंगलवार को वन काष्ठागर में प्रारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस तिवारी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती तिलोत्तमा प्रधान व्याख्याता डाइट महासमुंद,एबीईओ द्वय एलडी चौधरी,ओमप्रकाश देवांगन एवं साक्षरता ब्लॉक नोडल अधिकारी अरुण देवता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। उसके पश्चात अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजन-अर्चन कर वंदना की गई। इस दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीईओ एलडी चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का काम एवं उन्हें शिक्षा देने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दिया गया है। नामांकित बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से अक्षर ज्ञान एवं गिनती का ज्ञान  देना बालवाड़ी केंद्रों का लक्ष्य है।बालवाड़ी केंद्रों के पिथौरा ब्लॉक की प्रभारी श्रीमती तिलोत्तमा प्रधान ने कहा कि पूर्व में आंगनबाड़ी केद्रों का प्रारंभ माताओं व छोटे बच्चों का पोषण के लिये किया गया था। लेकिन अब नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बालवाड़ी केन्द्रों का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत बच्चों का शैक्षिक विकास किया जाना है। जिसे वर्ष 2023 तक लक्ष्य को प्राप्त करना है। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना भी आवश्यक है। सभी शिक्षक अपने निर्दिष्ट केन्द्रों में समर्पित भाव से काम करें। समाज में सबसे अधिक सम्मान शिक्षक का होता है। मुख्य अतिथि प्राचार्य एसएस तिवारी ने कहा कि गंभीरता के साथ-साथ समर्पण भाव का होना आवश्यक है। नकारात्मक भावना से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। समय का पाबंद बनें तथा ईमानदारी और सच को साथ लेकर कार्य करें। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के प्रथम दिन का कुशल संचालन बीआरसीसी अतुल प्रधान ने किया। बीआरसीसी श्री प्रधान ने प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारीपूर्वक एवं सकारात्मक सोच के साथ जिम्मेदार नागरिक निर्माण का कार्य करें। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में ब्लॉक से 76 प्रभारी शिक्षकों की उपस्थिति रही। जिनको मास्टर ट्रेनर समन्वयक उत्तमकुमार साहू,श्रीमती खेमलता प्रधान,शिक्षक अनिल पटनायक द्वारा कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के संचालन व व्यवस्था में समन्वयक विक्रम वर्मा,नितेश साहू,बालाराम दीवान,टेकराम निषाद एवं प्रधानपाठक छबिराम पटेल,अंतर्यामी प्रधान व खेमू निषाद का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad